{"_id":"59ede8ee4f1c1bf3538b8d4c","slug":"51508763886-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कलां/खुटार (शाहजहांपुर)। दिल्ली से घर आते समय मुरादाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव रौतापुर कलां निवासी गिरीशपाल गांव रामपुर कलां के शहीद ऊधम सिंह इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उनके पिता 55 वर्षीय लालाराम दिल्ली में काम करते थे। दीपावली पर बृहस्पतिवार को लालाराम घर आ रहे थे। मुरादाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। जानकारी पाकर परिवार के लोगों ने उन्हें मुरादाबाद से बरेली लाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए लखीमपुर ले जाया गया था।