{"_id":"5964d56e4f1c1b9b288b459b","slug":"51499780462-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने निकाली वादा याद दिलाओ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने निकाली वादा याद दिलाओ रैली
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। संविदा श्रेणी के ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग पर सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिए मंगलवार को वादा याद दिलाओ रैली निकाली। रिमझिम फुहारों के बीच भीगते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे रोजगार सेवकों ने सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
रैली के लिए ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में विभिन्न ब्लॉकों से आए रोजगार सेवक खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर इकट्ठा हुए। बारिश थमने के इंतजार में पदाधिकारियों ने सभा करके अपनी कार्यगत समस्याओं पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ग्राम पंचायतों की भौगोलिक स्थिति में भिन्नता के अनुरूप कहीं काम का अधिक स्कोप है और कहीं बहुत कम। उन्होंने काम के आधार पर मासिक मानदेय के भुगतान में देरी की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक सरकार अपने वादे के अनुरूप नियमितीकरण नहीं करती, मानदेय भुगतान के लिए अलग से बजट नियत किया जाना चाहिए। दोपहर करीब एक बजे बरसते पानी में रोजगार सेवक नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में 70 लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया जबकि निकायों में शामिल ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त होने से रोजगार सेवक बेरोजगार हो रहे हैं।
रैली में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इम्तियाज खां, अतीक खां, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार, रामदेव मिश्र, वीरेंद्र वर्मा, यूसुफ खां, लालजीत, अक्षय वर्मा, महेश कुमार, उमाशंकर यादव, संजीव कुमार, इमरान खां, महफूज खां, उत्तम मिश्रा, धर्मवीर, अफरोज, धीरेंद्र मिश्रा, दिनेश पाल, अरविंद वाजपेयी, लालाराम, संत कुमार आदि मौजूद रहे।