फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अति पिछड़े वर्ग को संगठन-सता में मिलेगी भागीदारी

अति पिछड़े वर्ग को संगठन-सता में मिलेगी भागीदारी

Mon, 12 Jun 2017 08:03 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
अति पिछड़े वर्ग को संगठन-सता में मिलेगी भागीदारी
शाहजहांपुर।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज ने आश्वस्त किया है कि सरकारें बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अति पिछड़े वर्ग के लोगों को संगठन और सत्ता में भागीदारी दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
वह सेठ एंक्लेव में भाजपा अति पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं और समर्थकोें की सभा को संबोधित कर रही थीं। सभा में पूर्व वक्ताओं द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री का अति पिछड़े वर्ग की उन जातियों की ओर ध्यानाकर्षण किया गया, जिन्हें आजादी के बाद से अभी तक विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

वक्ताओं ने ऐसी जातियों के लोगोें को विधान परिषद, राज्य सभा, राज्य सरकार के निगमों, शासकीय समितियों आदि में सम्मानजनक स्थान दिलाने पर जोर दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अति पिछड़े वर्ग की जनसंख्या ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी करके देश-प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया और इसी योगदान का बदला चुकाने के लिए दोनों सरकारों ने उनके लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता अशर्फी सिंह राठौर की अध्यक्षता और नरेश पांचाल के संचालन मे हुई सभा में मुकेश राठौर, शिवओम सक्सेेना, श्रीपाल श्रीवास्तव, दुर्गेश सक्सेना, श्रीनिवास शर्मा, संजीव कटियार, राजेश सक्सेना, डॉ. विनोद राठौर, अविनाश आर्य आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सुरेश सक्सेना, सुरेंद्र श्रीमाली, ब्रह्मानंद सक्सेना, संदीप शर्मा, छंगे लाल राठौर, रमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed