{"_id":"61fd7ecd2869a026247e4c3f","slug":"505-election-staff-voted-on-the-day-before-the-postal-ballot-shahjahanpur-news-bly4745186164","type":"story","status":"publish","title_hn":"505 निर्वाचन कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से पहले दिन किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
505 निर्वाचन कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से पहले दिन किया मतदान
विज्ञापन
शाहजहांपुर के सेंट पॉल्स इंटर कालेज में फैसिलेशन सेंटर में बने पोलिंग बूथ पर पोस्टल बैलेट के माध?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी दी गई है, उनका चार दिवसीय सामूहिक प्रशिक्षण शुक्रवार से सेंट पाल इंटर कॉलेज और कैंट क्षेत्र के नालंदा स्कूल में शुरू हो गया। इसी के साथ सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज पर बनाए गए पोस्टल बैलेट फैसिलिटेशन सेंटर पर कर्मचारियों को मत पत्र से वोट देने की सुविधा आज से शुरू हो गई। पहले दिन विधानसभा क्षेत्रवार 505 कर्मचारियों ने मतदान किया। इस बीच, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण और पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
बता दें कि निर्वाचन कार्य से करीब 1200 कर्मचारी संबद्ध किए गए हैं। उन्हें दो पालियों में दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों के अलावा मतदान अधिकारी प्रथम से चतुर्थ तक को प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन कार्मिक)/मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी अवधेश राम समेत ट्रेनर नामित किए गए अन्य अधिकारियों ने मतदान कराने, ईवीएम संचालित करने आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया। पहले दिन दोनों केंद्रों पर दो पालियों में 1220 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी मतदान से वंचित नहीं रहें, इसके लिए सेंट पॉल्स कालेज प्रशिक्षण केंद्र पर बैलेट से मतदान कराने का सुविधा केंद्र भी बनाया गया है। वहां वोट डालने वाले कर्मचारियों की दिन में 11 बजे से दिन ढले तक कतारें लगी रहीं। इस दौरान कटरा विधानसभा क्षेत्र से 78, जलालाबाद से 70, तिलहर से 99, पुवायां से 61, शाहजहांपुर शहर से 153 और ददरौल विधानसभा क्षेत्र से संबद्घ 44 कर्मचारियों ने मतदान किया। पोस्टल बैलेट प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पहले दिन पोलिंग पार्टी क्रमांक 344 तक के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय, पुलिस कर्मी, होमगार्ड संबंधित वाहन चालक आदि से मतदान कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के समानांतर पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया सात फरवरी तक जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कोई भी पोस्टल बैलेट मतदाता छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करना सभी नागरिकों का अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। इसलिये चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया में लगे सभी कर्मचारियों के लिए यह विशेष व्यवस्था की है।
उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह भी पोस्टल बैलेट वोटर फैसिलिटेशन सेंटर पर मौजूद रहकर मतदान सम्पन्न कराएं। इधर, शाहजहांपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि पोस्टल बैलेट से कर्मचारियों के मतदान के दौरान वह भी उपस्थित रहें।

शाहजहांपुर के सेंट पॉल्स इंटर कालेज में फैसिलेशन सेंटर में बने पोलिंग बूथ पर पोस्टल बैलेट के माध?- फोटो : SHAHJAHANPUR