फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   500 gm afeem in shoe

जूते के सोल में 500 ग्राम अफीम छिपाकर ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
500 gm afeem in shoe
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्कर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा पुलिस ने सोमवार रात अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया। उसने जूते के सोल में 500 ग्राम अफीम छिपाकर रखी थी। तस्कर झारखंड से अफीम को पंजाब के हाईवे किनारे बने होटलों व ढाबों पर फुटकर में बिक्री करता था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सोलंकी रात में चेकिंग पर निकले थे। मुखबिर ने उन्हें अफीम तस्कर के बारे में सूचना दी। जिसके बाद रात साढ़े 11 बजे खजुरिया तिराहे के पास पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। इस बीच एक बाइक सवार निकला। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर पकड़कर तलाशी ली। लेकिन, उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। पुलिस को उसके जूते कुछ भारी नजर आएं। उसके बाद पुलिस ने जूते के सोल को चेक किया तो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसपी देहात संजीव कुमार बाजपेई ने बताया कि पुलिस ने मुकेश निवासी ग्राम भुसौरी थाना कटरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से अफीम के साथ बाइक व मोबाइल भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह झारखंड से अफीम खरीदकर जूते के सोल में छिपाकर पंजाब तक ले जाता था। वहां हाईवे किनारे होटलों व ढाबों पर फुटकर में अफीम की बिक्री कर देता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed