{"_id":"6ae4f2800ef1ce0c4e07d1ca","slug":"500-connections-disconnected-for-non-payment-of-electricity-bills-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188813-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली बिल जमा नहीं करने पर 500 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली बिल जमा नहीं करने पर 500 कनेक्शन काटे
विज्ञापन
बकायेदारों के घरों के मीटर चेक करते विद्युत निगम के कर्मचारी। स्रोत: विद्युत निगम
शाहजहांपुर। विद्युत निगम ने शुक्रवार को बकाया बिल जमा नहीं करने वाले करीब 500 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने बकायेदारों को फोन कर बिल जमा करने का अनुरोध भी किया। अचानक हुई कार्रवाई से उपभोक्ताओं में खलबली मची रही।
निगम ने चेकिंग अभियान के तहत पांच हजार से ऊपर के बकायेदारों की सूचीबद्ध करते हुए स्मार्ट मीटर से उनके कनेक्शन काटे। इसके बाद कुछ लोगाें ने बिल जमा किया।
दूसरी ओर विद्युत निगम की ओर से अब्दुल्लागंज, निगोही रोड और सिंधौली क्षेत्र में मरम्मत का कार्य कराया गया। निगोही रोड उपकेंद्र के अंतर्गत रोडवेज वर्कशॉप के पास नए खंभे पर लाइन शिफ्ट करने के दौरान सुबह दस से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि बकायेदारों से वसूली के लिए निरंतर अभियान चल रहा है। 1912 हेल्पलाइन पर प्राप्त 27 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 12 आईजीआरएस शिकायतों को भी निस्तारित किया गया।