{"_id":"68e176d4b56e21d90a07abe0","slug":"50-liters-of-diesel-stolen-from-a-truck-parked-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154282-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से 50 लीटर डीजल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से 50 लीटर डीजल चोरी
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांंपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक से कार सवार लोगों ने 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी विनोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शुक्रवार रात 12 बजे ट्रक लेकर रायबरेली से बदायूं जा रहा था। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में नींद लगने पर हाईवे किनारे ग्राम सिउरा मोड़ के पास ट्रक को खड़ा कर सो गया।
इस बीच कार से आए तीन लोगों ने ट्रक के टैंक का लॉक तोड़ा। इसके बाद 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह पांच बजे जब आंख खुली तो देखा ट्रक का डीजल टैंक खाली था। उसका लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब सोने के लिए जा रहा था तब थोड़ी दूरी पर खड़ी कार में तीन-चार लोग थे। उन्हीं का यह काम है। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। टीम लगा दी गई है।