फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   50 bed ICU to be built in Government Medical College

जिले में 50 बेड का आईसीयू, जमीन की तलाश में जुटे अधिकारी

Thu, 22 Sep 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का आईसीयू बनाने का प्लान है।आईसीयू निर्माण के लिए जमीन की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
50 bed ICU to be built in Government Medical College

विस्तार

शाहजहांपुर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का आईसीयू बनाने का प्लान है। यह पांच हजार स्क्वॉयर फिट में बनेगा। आईसीयू के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। ऐसा होने पर जिले के मरीजों को लखनऊ, दिल्ली या बरेली नहीं दौड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन

आईसीयू यानी इंटेंसिव केयर यूनिट अस्पताल की एक ऐसी इकाई है जहां गंभीर रोगों से ग्रसित, ऑपरेशन व ट्रॉमा के मरीजों का उपचार किया जाता है। उपचार के लिए उनकी मशीनें और चिकित्सा भी अलग होती है। शासन ने जिले को आईसीयू की सौगात दी है। शासन से राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को 50 बेड का आईसीयू बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद यहां तैयारियां शुरू कर दी गई। आईसीयू के लिए कार्यदायी संस्था की तलाश की जा रही है जो उसका इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध करा सकें। आईसीयू निर्माण के लिए जमीन की तलाश भी की जा रही है। प्रयास यह है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के आसपास ही जमीन को तलाश कर निर्माण कार्य को कराया जा सकें।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार देंगी बजट
आईसीयू निर्माण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार बजट को जारी करेगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा। माना जा रहा है कि 60 प्रतिशत केंद्र सरकार व 40 प्रतिशत राज्य सरकार खर्च उठाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल के आगे सीएमएसडी की जगह पड़ी है। यह अभी सीएमओ के अधीन है। उस जगह को अधिकारियों ने देखा है। डीएम से जमीन को लेकर वार्ता होगी, जिससे जमीन फाइनल की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल को विस्तारित किया जाना है। उसके लिए तैयारी चल रही है। 50 बेड आईसीयू का निर्माण भी होना है। उसके लिए भी प्रस्ताव सरकार की तरफ से आया है। - डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed