{"_id":"63cae4af6ded4743fb61aeeb","slug":"490-cases-of-liquor-recovered-from-container-and-car-four-smugglers-arrested-shahjahanpur-news-bly5107670148-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कंटेनर और कार से 490 पेटी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कंटेनर और कार से 490 पेटी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खुटार। पुलिस और आबकारी टीम ने शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान गांव बिजौरा बिजौरिया के पास एक कंटेनर और कार पकड़ ली। इनमें अरुणाचल प्रदेश के मार्का की 490 पेटी शराब बरामद हुई। चार तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।
सीओ पंकज पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब पौने दो बजे मुखबिर की सूचना पर खुटार पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गांव बिजौरा बिजौरिया मोड़ से एक कंटेनर और कार से 490 पेटी शराब बरामद की। पेटियों में 1380 बोतल, छह हजार हाफ और छह हजार क्वार्टर हैं। बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन किया गया तो वह फर्जी निकला।
पकड़े गए लोगों में चरनजीत सिंह के तीन पते मिले हैं। उसका एक पता हिमाचल प्रदेश के दशमेश नगर, दूसरा पता वंजाग के मोहाली के थाना मूलापुर के ओमेक्स अर्पाटमेंट और तीसरा पता असम के जनपद गुवाहाटी के थाना जलुकबाटी के धोरामारा मुकलपथ का है। इसके अलावा मूलरूप से हरदोई के थाना पिहानी के गांव महमूदपुर सरैया और वर्तमान में दिल्ली के आदर्शनगर निवासी तौकीर हसन, पंजाब के जनपद पटियाला के थाना राजपुरा के गांव खड़ौला पिंड के जोखद सिंह और कंटेनर चालक हरियाणा के जिला नूह मेवात के थाना नगीना के गांव कंसाली निवासी फखरुद्दीन को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
इन लोगों के पास से 4120 रुपये भी मिले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे चंडीगढ़ से शराब लेकर आते हैं। नकली क्यूआर कोड लगाकर उत्तर प्रदेश में अच्छे दामों पर बेच देते हैं। बरामद कंटेनर और कार को सीज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।