{"_id":"68f0e7697cf00243480fa3d9","slug":"48-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-shops-piggy-bank-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155287-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुकान की गुल्लक से निकल गए 48 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुकान की गुल्लक से निकल गए 48 हजार
विज्ञापन
जलालाबाद। दुकान की गुल्लक से बुधवार शाम 48 हजार रुपये निकल जाने का आरोप लगाते हुए नमकीन व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई जहां मामला लेनदेन का निकला।
कस्बा निवासी आशीष की बजरिया मे मछली मंडी के पास नमकीन की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बुधवार शाम करीब सात बजे दुकान की छत पर पानी पीने गया था। इसी दौरान दुकान पर आया अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर उसकी गुल्लक से 48 हजार रुपये निकाल ले गया। बृहस्पतिवार को इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
तहरीर मिलने पर पुलिस ने दुकान मे लगे सीसी कैमरे चेक किए। इस दौरान पुलिस बताए गए समय के दौरान दुकान पर पहुंचे एक युवक की पहचान कर उसे पकड़कर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के अनुसार पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि लेनदेन के मामले मे वह दुकान पर गया था। आशीष के न मिलने पर वह चला गया। पुलिस ने वादी पक्ष को थाने बुलवाया। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। संवाद