{"_id":"67c9f263ad068b21a2009d8b","slug":"453-couples-will-take-the-vows-82-will-accept-nikaah-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-139078-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 453 जोड़े लेंगे फेरे, 82 करेंगे निकाह कबूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 453 जोड़े लेंगे फेरे, 82 करेंगे निकाह कबूल
Fri, 07 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
ओसीएफ रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह के लिए तैयार किए गए लड्डू। संवाद
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को फैक्टरी एस्टेट स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। इसमें कुल 453 हिंदू जोड़े फेरे लेंगे और 82 मुस्लिम जोड़े निकाह कबूल करेंगे। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
फैक्टरी एस्टेट रामलीला मैदान पर नगर विधानसभा क्षेत्र का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मिठाई बनकर तैयार हो गई है। खाना बनाने के लिए कर्मचारी रामलीला मैदान पर जुटे हुए हैं। समारोह में 12 हजार से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। प्रशासन की ओर से प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। शादियों के लिए 276 वेदियां बनाई जा रही है। प्रत्येक वेदी पर एक पुरोहित शादी संपन्न कराएंगे।
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने समारोह स्थल पर देखभाल कर रहे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ नगर विधानसभा का हो रहा है। जिन लोगों के पास विभाग की ओर से फोन पहुंचे, वे जोड़े ही शादी में शामिल होने के लिए आएंगे।