फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   44048 cases resolved in National Lok Adalat

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 44048 वादों का हुआ निस्तारण

Sun, 10 Dec 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
44048 cases resolved in National Lok Adalat
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें कुल 44,048 वादों का निस्तारण कराया गया। वहीं, विवाद के कारण अलग रहने वाले 20 विवाहित जोड़े मिलवाए गए।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश भानु देव शर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया और स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्साहवर्धन किया। जनपद न्यायाधीश ने एक एनआई एक्ट तथा नौ अन्य सिविल वादों का निस्तारण कराया। इस बीच 2,11,99,844 रुपये एफडीआर भुगतान दिलाने के आदेश दिए। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रूपेश रंजन की ओर से 100 वादों का निस्तारण कर अंकन 4,30,24,000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाने का आदेश किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील कुमार श्रीवास्तव ने 38 फौजदारी वादों व 16 वैवाहिक वादों, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती द्विवेदी ने 13026 फौजदारी वादों का निस्तारण कर अंकन 1,26,530 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूलने के लिए आदेशित किया। इनके अलावा बैंकों के 1153 एनपीए प्री-लिटिगेशन, राजस्व विभाग ने 12778, पुलिस चालान (ऑनलाइन) के 3584, दो विद्युत वाद आदि का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाॅफ व नजारत अनुभाग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed