{"_id":"65d26cc9b579fa331e0b6254","slug":"434-left-the-police-recruitment-exam-on-the-second-day-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-113613-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूसरे दिन 434 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूसरे दिन 434 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
Mon, 19 Feb 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
मसूरी इंटरनेशनल स्कूल से पेपर देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
शाहजहांपुर। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार को सभी 11 केंद्रों पर संपन्न हुई। दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 10078 अभ्यर्थी बैठे। जबकि 434 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
दो दिवसीय आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए थे। इनमें संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, राजकीय पॉलिटेक्निक, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा द मसूरी इंटरनेशल स्कूल शामिल रहे। इन सभी केंद्रों पर दोनों पालियों के लिए 10512 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन 10078 परीक्षा देने पहुंचे। 434 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पहली पाली सुबह दस बजे और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई। अभ्यर्थी उससे पहले ही केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए। डीएम उमेश प्रताप सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
-- --
सीवर लाइन की खोदाई, जाम से हुआ सामना
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन की खोदाई के चलते सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है जिसकी वजह से जाम लग रहा है। रविवार को जब बड़ी संख्या में परीक्षा की वजह से अभ्यर्थी पहुंचे तो हालात और भी खराब हो गए। द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा शुरू और समाप्त होने के बाद झंडाकलां से घंटाघर रोड पर भीषण जाम लग गया। यही हाल खिरनीबाग से अंटा रोड और दूसरी सड़कों का भी रहा जहां पर अभ्यर्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न सरल थे, लेकिन समय कम होने की वजह से गणित के कुछ प्रश्नों को हल नहीं कर सकी। उम्मीद है परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाऊंगी। - स्नेहा, चमकनी कर्बला
-- -- -
परीक्षा को लेकर बहुत समय से तैयारियों में जुटे थे। मेरा पेपर ठीक हुआ है, लेकिन गणित के सवालों ने थोड़ा उलझाए रखा। हालांकि रीजनिंग सही रही। - अजीत, फतेहगंज पूर्वी
-- -- -
प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। जिस तरह के पेपर की उम्मीद थी, उससे अच्छा ही हुआ है। बस परीक्षा में पास हो जाएं। पुलिस में भर्ती होना मेरा लक्ष्य है। - विजेंद्र, खुटार
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसका पेपर देने के लिए यहां आए हैं। शहर में आने के बाद केंद्र तक पहुंचने में समय लग गया। जिसका कारण जाम रहा। - ज्योति, जैतीपुर