{"_id":"6637d585c23bbbc19f0bcb64","slug":"42-personnel-remained-absent-on-the-second-day-of-training-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-118056-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रशिक्षण में दूसरे दिन 42 कार्मिक रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रशिक्षण में दूसरे दिन 42 कार्मिक रहे अनुपस्थित
Mon, 06 May 2024 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 06 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार्मिकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन 42 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनको प्रशासन की तरफ से सात या नौ मई को प्रशिक्षण लेने का मौका दिया जाएगा। अगर इसमें भी अनुपस्थित रहते हैं तो उनको खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। शनिवार को 30 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
सेंट पॉल्स स्कूल में रविवार को 2432 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इनमें से 42 अनुपस्थित रहे। कार्मिकों को प्रशिक्षकों ने अलग कक्षों में प्रशिक्षण दिया। सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों ने बारीकी से जानकारी दी, जिससे उनको मतदान के दिन कोई समस्या न हो।
-- -- -- -- -- --
597 कार्मिकों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान
सेंट पॉल्स स्कूल में द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान फैसीलिटेशन सेंटर में रविवार को दूसरे दिन 597 कार्मिकों ने मतदान किया। शनिवार को 597 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया था। दो दिन में 1171 कार्मिकों ने मतदान किया है। इनमें कटरा विधानसभा क्षेत्र में 71, जलालाबाद में 126, तिलहर में 81, पुवायां में 103, शाहजहांपुर विधानसभा में 206, ददरौल विधानसभा उपचुनाव में 81 और इतने ही कार्मिकों ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। अन्य जनपद के दो कार्मिकों और कलक्ट्रेट स्थित विशेष सेवा बूथ पर आठ लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
शनिवार को अनुपस्थित रहने वाले 30 कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है। रविवार को अनुपस्थित 50 लोगों को सात या नौ मई को एक मौका और दिया जाएगा। अगर उसमें भी अनुपस्थित रहे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ.अपराजिता सिंह, सीडीओ