फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पद्मावत 11, दून एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंचीं

पद्मावत छह घंटे, दून एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से पहुंचीं

Wed, 03 Apr 2019 02:12 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
पद्मावत 11, दून एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंचीं
शाहजहांपुर/रोजा आलमनगर और मुरादाबाद रेल सेक्शन में कई स्थानों पर रेल ट्रैक मेटिनेंस के लिए ब्लॉक के चलते रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई फास्ट और सुपरफास्ट ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। अप दून एक्सप्रेस तो 11 घंटे की देरी से पहुंची। पंजाब मेल और चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

अप दून एक्सप्रेस के शाहजहांपुर पहुंचने का समय रात 9:50 बजे है। सोमवार को यह ट्रेन शाहजहांपुर नहीं पहुंची। करीब 11 घंटे देरी से अप दून एक्सप्रेस मंगलवार सुबह नौ बजे शाहजहांपुर पहुंची। यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी। डाउन पद्मावती एक्सप्रेस छह घंटे देरी से मंगलवार सुबह 6:10 बजे पहुंची। चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से सुबह 8:25 बजे और पंजाब मेल दो घंटे की देरी से सुबह 9:30 बजे पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंक्वायरी नोटिस पर ट्रेनों की देरी का समय दर्ज न होने पर सोमवार रात यात्रियों ने शाहजहांपुर स्टेशन पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


यात्री की तबीयत बिगड़ी, रोकी गई पंजाब मेल
रोजा (शाहजहांपुर)। यात्री की तबीयत बिगड़ने पर पंजाब मेल को रोजा जंक्शन पर रोकना पड़ा। पंजाब मेल के कोच नंबर एस-7 की सीट नंबर 58 पर सवार यात्र्ािी सौंदर्भ सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। इस बारे में गार्ड ने सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल के निर्देश पर पंजाब मेल को करीब 8:25 बजे रोजा जंक्शन पर स्टॉप दिया गया। डॉ. संजय राय ने यात्री का इलाज किया। करीब सात मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरस्त रहीं जननायक, सत्याग्रह एक्सप्रेस
रोजा (शाहजहांपुर)। अप जननायक एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रहीं। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों से यात्रा के लिए रिजर्वेशन करा रखा था, उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed