फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लोको पायलट की हालत बिगड़ी, सहायक लेकर गया मालगाड़ी

लोको पायलट की हालत बिगड़ी, सहायक लेकर गया मालगाड़ी

Tue, 02 Apr 2019 02:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
लोको पायलट की हालत बिगड़ी, सहायक लेकर गया मालगाड़ी
रोजा (शाहजहांपुर)। लांगहाल मालगाड़ी के एक इंजन के लोको पायलट की सोमवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। लांगहाल मालगाड़ी इस दौरान करीब एक घंटा रोजा में खड़ी रही। अप जननायक एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोकना पड़ा। बाद में लांगहाल को सहायक लोको पायलट के सहारे ही रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

दो मालगाड़ियों को जोड़कर चलाई जाने वाली लांगहाल मालगाड़ी में दो इंजन एक आगे और एक बीच में होते हैं। दोनों इंजन पर अलग-अलग लोको और सहायक लोकों पायलट की तैनाती रहती है। सोमवार दिन में करीब 10:55 बजे अप लांगहाल मालगाड़ी रोजा जंक्शन पहुंची। इसके बीच वाले इंजन पर लोको पायलट पीयूष मोहन और सहायक मुकेश कुमार की तैनाती थी। मालगाड़ी के रोजा पहुंचने पर लोको पायलट पीयूष मोहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। क्रू कंट्रोलर अमित भागवत मिश्रा, दीपक शर्मा, विध्यांचल इनको लेकर रेल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने लोको पायलट को भर्ती कर लिया। इस दौरान मालगाड़ी जंक्शन पर ही खड़ी रही। पीछे आ रही अप जननायक एक्सप्रेस को रास्ते में रोक दिया गया। करीब एक घंटे के बाद 11:58 बजे मालगाड़ी को बीच के इंजन में बिना लोको पायलट के रवाना कर दिया गया। लोको पायलट की व्यवस्था न होने पर सहायक लोको पायलट के सहारे ही ट्रेन यहां से चला दी गई।
विज्ञापन


चेन पुलिंग कर रोकी काठगोदाम एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को सोमवार को किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर रोक दिया। आरपीएफ ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। काठगोदाम एक्सप्रेस सोमवार दोपहर यहां पहुंची थी। स्टेशन से ट्रेन छूटी तभी किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed