फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नायब तहसीलदार सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नायब तहसीलदार सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Aug 2017 06:58 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नायब तहसीलदार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जमीन की फर्जी विरासत दर्ज करने का आरोप
कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में तीन और भी हैं नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहांपुर)।
न्यायालय के आदेश पर पुवायां के तत्कालीन नायब तहसीलदार सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 419 और 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुटार के गांव अठकोना निवासी रामकुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि रामकुमार के अविवाहित भाई नोखेलाल की मौत 22 जनवरी, 2017 को हो गई थी। उनकी मौत के बाद नोखेलाल की संपत्ति के वारिस भाई रामकुमार, चेतराम, मिश्रीलाल, नेतराम ही थे। अन्य कोई वारिस नहीं था। आरोप है कि गांव अठकोना के ही प्रेमशंकर ने तत्कालीन नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर नोखेलाल की जमीन की फर्जी विरासत अपने नाम करा ली। इस मामले में बंडा के गांव ररुआ के मनोहरलाल और खीरी के थाना मैलानी के गांव सुंदरपुर के आशाराम ने झूठी गवाही दी।

रामकुमार जब 30 मई को खतौनी लेने गए तो उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमशंकर, आशाराम और मनोहर लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed