फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   41 Poles Toppled in Storm... Power Supply Disrupted in Rural Areas for Second Consecutive Day

Shahjahanpur News: आंधी में 41 खंभे गिरे...ग्रामीण इलाकों में दूसरे दिन भी बिजली बाधित

Tue, 05 May 2026 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
41 Poles Toppled in Storm... Power Supply Disrupted in Rural Areas for Second Consecutive Day
बिजली की लाइन को सही करते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश के चलते बिजली निगम को काफी नुकसान हुआ है। सोमवार को तड़के आंधी-पानी के चलते 41 खंभे और 11 ट्रांसफॉर्मर गिर गए थे। ऐसे में गुल हुई बिजली ग्रामीण इलाकों में दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी। जलालाबाद और मदनापुर क्षेत्र के गांवों के लोगों ने आपूर्ति को बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तेज हवा के चलते 33 केवीए के चार और 11 केवीए के 37 खंभे गिरने से कई इलाकों की बिजली बंद हो गई। 11 ट्रांसफॉर्मर भी खंभे गिरने से जमीन पर गिर गए। ट्रांसफॉर्मरों को वर्कशॉप में जांच के लिए भेजा गया है। पुवायां में पांच और जलालाबाद में 12 स्थानों पर एलटी की लाइनें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

एसई के निर्देशन में अवर अभियंताओं ने नगरीय क्षेत्र की बिजली दुरुस्त करा दी, लेकिन कई ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं आई है। जलालाबाद उपकेंद्र के पाली फीडर के उमराह, भानपुर, जमुंनिया समेत कई गांवों में 24 घंटे से बिजली नहीं आई है। जमुनिया के ग्रामीणों के अनुसार, उनके यहां चार दिन से आपूर्ति बाधित है। इसके चलते गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र पर कॉल करने पर वहां से भी सटीक जवाब नहीं मिल सका। मदनापुर के उमसड़ गांव के लोगों ने एसई को पत्र भेजकर बताया कि उनके गांव में पांच दिन के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। एसई ने एसडीओ और जेई को समाधान के निर्देश दिए।
अल्हागंज विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत फतेहपुर मंदिर के पास ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज जलने से आधे गांव की बिजली गुल रही। बंडा के नभीची फीडर के देवकली गांव में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
-----
आंधी के दौरान फॉल्ट आने के कारण कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
-अनुज प्रताप सिंह, एसई
-
परौर क्षेत्र में भी गिरे बिजली के तमाम खंभे, आपूर्ति ठप

परौर। आंधी और बारिश से सोमवार को कई जगह बिजली के तमाम खंभे गिरने से हाईटेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस वजह से कस्बा सहित क्षेत्र के गांवों में बीते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।

तेज आंधी के दौरान कलान से स्थानीय विद्युत उपकेंद्र तक आई 33 केवीए क्षमता की हाईटेंशन लाइन के 17 खंभे गिर गए। इससे उपकेंद्र के सभी फीडर भी बंद हो गए। यही नहीं, फीडरों से निकलीं 11 केवीए वाली हाईटेंशन लाइनों के खंभे भी तेज आंधी में गिर जाने से लाइनें भी तहस-नहस हो गईं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई।
विद्युत निगम के जलालाबाद में तैनात अधिशासी अभियंता मुदित कुमार सोनकर ने बताया कि आंधी से क्षेत्र में बिजली के 45 खंभे टूटने की सूचना मिली है। एक्सईएन के अनुसार गिरे हुए खंभों के स्थान पर नए खंभे लगवाकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था जल्द सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

--
अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले गए
शाहजहांपुर। बिजली निगम ने अपने कई अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। सिटी पार्क उपकेंद्र के जेई राजेश को विजिलेंस टीम की कमान दी गई। उनकी जगह पर प्रेम कुमार को लाया गया है। सतीश चंद्र का पुवायां से खुदागंज तबादला किया गया। जलालाबाद डिवीजन के मदनापुर उपकेंद्र से लापरवाही के चलते हटाए गए भोलानाथ के स्थान पर ब्रजमोहन को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह बहादुरगंज उपकेंद्र के जेई आनंद केसरी का तबादला लखनऊ कर दिया गया। उन्हें बेहतर राजस्व वसूली और अच्छे कार्य के चलते लखनऊ में बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed