{"_id":"61d88feea60ea279ab352284","slug":"40-thousand-rupees-looted-after-hitting-a-potato-trader-s-bike-shahjahanpur-news-bly4718569149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू व्यापारी की बाइक में टक्कर मारकर लूटे 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू व्यापारी की बाइक में टक्कर मारकर लूटे 40 हजार रुपये
विज्ञापन
बाड़ीगांव रोड पर पहुंची मोपेड एवं घटना की जानकारी देते आलू व्यापारी अनिल कुमार
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के बाड़ीगांव मार्ग पर आलू व्यापारी अनिल कुमार से 40 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी मोपेड से रोजा मंडी जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे टक्कर मारी। जब वह गिर गया तो मारपीट कर 40 हजार रुपये छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी अनिल कुमार आलू व्यापारी हैं। वह शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे मोपेड से रोजा मंडी जा रहे थे। तभी बाड़ीगांव रोड पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी मोपेड पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह नीचे गिर पड़े। अनिल के मुताबिक बदमाशों ने उनसे मारपीट की और झोले में रखे 40 हजार रुपये निकाल कर भाग गए। सूचना पर अपराध निरीक्षक अमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की।
प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रवि कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पीड़ित व्यापारी के द्वारा बताए गए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में हुई घटनाएं
- 20 अगस्त को नेशनल हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन अंतर्गत बाड़ीगांव चौराहे के पास बिना नंबर की नीले रंग की अपाचे सवार दो मास्क लगाए बदमाशों ने महिल की चेन छीन ली थी।
-26 अक्तूबर को थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बादशाह नगर निवासी स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया।
- दो दिसंबर को कलेक्शन ऑफीसर से दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों नेे थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में रिलायंस पावर परियोजना के गेट के पास एक लाख रुपये लूट लिए थे।
-नौ दिसंबर को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी व्यापारी की जेब काटकर सराय काइयां में 50 हजार रुपये उड़ा दिए थे।