फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   40 thousand cusecs of water released in Garra river, flood warning

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, बाढ़ की चेतावनी

Tue, 02 Sep 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
40 thousand cusecs of water released in Garra river, flood warning
लोधीपुर में खन्नौत नदी का बढ़ रहा जलस्तर। संवाद
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से दियूनी बैराज से गर्रा नदी में सोमवार को 40 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। गर्रा नदी का जलस्तर पहले से बढ़ गया है। दो से तीन दिन में पानी पहुंचने की संभावना है। अगले दो दिन में गर्रा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती है। प्रशासन की ओर से बाढ़ की चेतावनी जारी कर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गर्रा नदी का जलस्तर सोमवार दिन में तीन बजे अजीजगंज पुल पर 146.900 मीटरगेज और खन्नौत नदी का लोधीपुल पर 143.250 मीटरगेज रिकाॅर्ड किया गया। कठना नदी से 1700 क्यूसेक पानी गर्रा नदी में छोड़ा गया। दोपहर में दियूनी बैराज से 40698 क्यूसेक पानी गर्रा नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन

अगले दो से तीन दिन में पानी जनपद में पहुंचने का अनुमान है। गर्रा नदी का खतरे का निशान 148.800 मीटरगेज पर है। पानी पहुंचने पर गर्रा नदी खतरे के निशान के आसपास पहुंच सकती है। इससे बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है। खन्नौत नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार वर्षा होने से लोधीपुर पुल पर एक मीटर जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील की गई है कि गर्रा और खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण कर लें। इससे काई अप्रिय घटना घटित न हो।
--
प्रशासन की ओर से जारी किया गया अलर्ट
गर्रा नदी का जलस्तर रविवार को 1.75 मीटर बढ़ गया। जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। फिर से पानी छोड़ दिया गया है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से अभी और पानी छोड़े जाने की संभावना जताई गई है। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि गर्रा और खन्नौत नदी के किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। नदी के आसपास लोग नहीं जाएं। प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत कार्याें के लिए टीमों को सतर्क कर दिया गया है। बचाव टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

-----
पहाड़ोें पर हो रही लगातार बारिश की वजह से गर्रा नदी में दियूनी बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है। प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। निगरानी के लिए टीमों को लगा दिया गया है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर

लोधीपुर में खन्नौत नदी का बढ़ रहा जलस्तर। संवाद

लोधीपुर में खन्नौत नदी का बढ़ रहा जलस्तर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed