{"_id":"5faaebaa8ebc3e9b7a5c0363","slug":"40-buses-will-run-for-delhi-on-diwali-it-will-increase-shahjahanpur-news-bly42654275","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर दिल्ली के लिए चलेगी 40 बसें, बढ़ेंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर दिल्ली के लिए चलेगी 40 बसें, बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली पर लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए रोडवेज की ओर से तैयारी कर ली गई है। दिल्ली रूट पर 40 बसें चलाई जाएंगी, तो लोकल की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे त्योहार पर अपने घर आने-जाने वाले को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रोडवेज के पास निगम की 122 और अनुबंधित 78 बसें हैं। इनमें 15 बसों को लॉकडाउन के दौरान सरेंडर कर दिया गया था। बाकी बसों का संचालन लगातार किया जा रहा है। अब दिवाली पर लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए रोडवेज दिल्ली के लिए 40 बसों को चलाने जा रही है। इसका इंतजाम रोडवेज की ओर किया जा रहा है। हालांकि रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते बसों में भीड़भाड़ नहीं हो रही है। सवारियां कम रहती हैं, इसलिए जरूरत के हिसाब से ही बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विशेष ट्रेनों का हो रहा संचालन, यात्रा के लिए रिजर्वेशन होना जरूरी
कोविड-19 के चलते रेलवे की ओर से वर्तमान में विशेष ट्रेनों का संचालन ही किया जा रहा है। शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकने वाली विशेष ट्रेनों की संख्या गिनी-चुनी ही है। ज्यादातर ट्रेनों में रिजर्वेशन पहले से फुल चल रहे हैं, ऐसे में दिवाली व भैयादूज पर आने-जाने के लिए लोग रोडवेज की बसों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि त्योहारों को लेकर कुछ विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं, उनमें रिजर्वेशन हो रहे हैं। दिल्ली के लिए वर्तमान में सात कोविड-19 और एक त्योहार विशेष ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। ट्रेन में यात्रा के लिए पहले से रिजर्वेशन होना जरूरी है।
विज्ञापन
दिवाली त्योहार पर हर बार भीड़ बढ़ती है। इसको देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों को बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
- एसके वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज