{"_id":"56f1a3a34f1c1b4304f14d72","slug":"40-02-lakh-contracts-auctioned-municipal-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"40.02 लाख रुपये में पालिका परिषद के ठेके नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40.02 लाख रुपये में पालिका परिषद के ठेके नीलाम
ब्यूरो शाहजहांपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका परिषद ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए मंगलवार को विभिन्न मदों में सात ठेकों की नीलामी 40.02 लाख रुपये में की है। यह धनराशि गत वर्ष के ठेकों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 3.82 लाख रुपये अर्थात 11 प्रतिशत अधिक है। उदाहरणार्थ, इस बार कच्चा कटरा से बरेली मोड़ तक तांगा, जीप, थ्री व्हीलर का ठेका की नीलामी 21.52 लाख रुपये में हुई, जो गत वर्ष की तुलना में 1.97 लाख रुपये अधिक है। राजकीय इंटर कालेज के पास तांगा, जीप और थ्री व्हीलर का ठेका सात लाख 13 हजार 500 रुपये की उच्च बोली पर छूटा, जो कि बीते साल की तुलना में 68 हजार 500 रुपये अधिक है।चेयरमैन तनवीर खां ने बताया कि मोहम्मद अली मार्केट में मछली बाजार का ठेका 66 हजार 500 रुपये में, जामा मस्जिद से बरेली मोड़ तक ठेका भूसा-घास 1.28 लाख रुपये में, पड़ाव वजीरगंज के निकट भूखा घास का ठेका 2.65 लाख रुपये में, ठेका होर्डिंग 4.07 लाख रुपये में और मृत जानवरों के उठान का ठेका 2.70 लाख रुपये में नीलाम किया गया है। चेयरमैन के अनुसार बढ़ी हुई दरों पर ठेका नीलामी से पालिका को होने वाली अतिरिक्त आय जनता की जन सुविधाओं पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन