फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   3.80 lakh stolen from commission agent's bike storage compartment at the grain market.

Shahjahanpur News: गल्ला मंडी में आढ़ती की बाइक की डिकी से 3.80 लाख रुपये चोरी

Tue, 06 Oct 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
3.80 lakh stolen from commission agent's bike storage compartment at the grain market.
अल्हागंज। हाईवे किनारे गल्ला मंडी में सोमवार को अंधुई मोहल्ला निवासी आढ़ती संजू गुप्ता की बाइक की डिकी से तीन लाख 80 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

आढ़ती संजू गुप्ता के अनुसार, वह घर से करीब 3.80 लाख रुपये बाइक की डिकी में रखकर गल्ला मंडी पहुंचे थे। मंडी में बाइक खड़ी करने के बाद आढ़त पर चले गए। कुछ देर बाद जब वह रुपये निकालने गए तो रुपये और खरीद-फरोख्त से संबंधित कागजात नदारद थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आढ़ती और मंडी में मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed