फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   37 girls will show their cricket skills to the selection committee in the trial

जनपद स्तरीय टेरायल में 37 लड़कियां चयन समिति को दिखाएंगी क्रिकेट का हुनर

Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
37 girls will show their cricket skills to the selection committee in the trial
शाहजहांपुर। अभी तक जिले में मात्र लड़कों का खेल माने जाने वाले क्रिकेट में अब लड़कियां भी अपना दम दिखाने के लिए तैयार हो गईं हैं। अमर उजाला की ओर से अभियान चलाने के बाद प्रोत्साहित होकर छात्राओं में क्रिकेट खेलने को लेकर चेतना जागी है। यही वजह है कि इस बार 37 छात्राओं ने जनपदीय क्रिकेट ट्रायल के लिए आवेदन किया है। अब कॉलेज स्तर पर उनका अभ्यास भी तेजी पकड़ेगा। दूसरी तरफ इतने बड़े पैमाने पर क्रिकेट खेलने के लिए छात्राओं के आगे आने के बाद शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन भी काफी गदगद हैं।
विज्ञापन

जनपद में छात्राओं की क्रिकेट टीम बनाने को शुरू की गई अमर उजाला की मुहिम रंग लाना शुरू हो गई। इंडोर गेम में रुचि लेने वाली छात्राओं के सामने क्रिकेट का विकल्प सामने आया तो वे खेलने के लिए तैयार हो गईं। जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज की छात्राओं ने क्रिकेट टीम बनाने के लिए नोटिस निकाला तो एक-एक कर बड़े पैमाने पर छात्राएं आगे आईं। दोनों कॉलेजों में 150 से अधिक छात्राओं ने क्रिकेट के लिए सहमति दी। जीएफ कॉलेज में छात्राओं का चयन करते हुए 48 छात्राओं में दो टीमों का गठन कर अभ्यास शुरू करा दिया। जीएफ कॉलेज में भी एक टीम को तैयार कर लिया।
विज्ञापन

कॉलेजों में छात्राओं की टीम बनने के बाद शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक व कोच डॉ. मनोज यादव ने छात्राओं को जनपदीय ट्रॉयल में प्रतिभाग कराने का प्रयास किया। उनका प्रयास रंग लाया। उन्होंने जब कॉलेजों में फार्म पहुंचाएं तो कई छात्राओं ने क्रिकेट का ट्रायल देने को तैयार हो गईं। जीएफ कॉलेज से 20 और एसएस कॉलेज से 12 लड़कियों ने फार्म को खरीदा है। आवेदन करने के बाद अब छात्राएं अपने खेल को लेकर तैयारी करने का प्लान बना रहीं हैं। पांच अन्य लड़कियों ने फार्म लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले थी सिर्फ तीन खिलाड़ी, अब 34 हुईं तैयार
जनपद में पहले वृंदा भसीन, इशिता जैन व एक अन्य छात्रा क्रिकेट का ट्रायल देने के लिए आई थी। इन छात्राओं का कहना था कि लड़कियों की टीम न होने के कारण उन्हें लड़कों के साथ खेलना पड़ता था। पहले जहां जनपद में मात्र तीन खिलाड़ी थी वहीं अब इनकी संख्या 37 हो गई है।
-जनपद स्तरीय ट्रॉयल के लिए करीब 200 फार्म जमा हुए हैं। इनमें 37 लड़कियां शामिल हैं। अभी तीन-चार लड़कियां और फार्म भर सकती हैं। लड़कों का ट्रायल दस या 11 मई को कृभको फर्टिलाइजर के मैदान पर कराया जाएगा। वहीं लड़कियों का ट्रायल अगस्त या सितंबर में कराएंगे।

डॉ. मनोज यादव, कोच, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन
-कॉलेज से कई छात्राओं ने फार्म भरा है। जल्द ही छात्राओं का अभ्यास मैच कराया जाएगा। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक भी छात्राओं के खेल के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। खेल मैदान से लेकर स्पोर्ट्स किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। छात्राओं के लिए क्रिकेट के खेल में सुविधाओं में कमी नहीं होने देंगे।
डॉ. मोहम्मद फैयाज, खेल सचिव, जीएफ कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed