फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   35 thousand looted in Khutar from Palia's lawyer

पलिया के वकील से खुटार में 35 हजार की लूट

Mon, 31 Oct 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
35 thousand looted in Khutar from Palia's lawyer
खुटार (शाहजहांपुर)। कार सवार एक महिला और उसके तीन साथियों ने लखीमपुर खीरी जिले के वकील को कार में लिफ्ट देकर 35 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामले की जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

लखीमपुर के पलिया कस्बे के मोहल्ला पठान निवासी अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि उनकी बहन का निकाह पांच नवंबर को है। 29 अक्तूबर को वह शादी का सामान खरीदने बरेली जा रहे थे। घर से वह खुटार तक बस से आए और खुटार से बरेली जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। इस बीच एक कार आकर रुकी। कार में ड्राइवर सहित तीन पुरुष और एक महिला थे। बरेली तक ले चलने की बात कहते हुए कार सवार लोगों ने उनको बैठा लिया। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव हिटौटा के पास कार सवार लोग उनसे बार-बार कार का दरवाजा ठीक से बंद करने की बात कहने लगे। शक होने पर उन्होंने कार रोकने को कहा तो कार सवार लोग दरवाजा बंद करने के बाद उनको पीटने लगे। एक बदमाश ने उनका गला दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन

बदमाशों से बचने के लिए उन्होंने कार से छलांग लगा दी। इस बीच बदमाशों ने उनकी जेब से 35 हजार रुपये निकाल लिए। 25 हजार रुपये उनके कूदने पर नीचे गिर गए जो उन्होंने उठा लिए। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। तनवीर अहमद ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि लूट की घटना नहीं जेब कटी बताई गई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed