फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   35 people lost their lives in 50 accidents in 27 days due to speed and negligence

Shahjahanpur News: रफ्तार और लापरवाही से 27 दिन में 50 हादसों में चली गई 35 लोगों की जान

Fri, 27 Jun 2025 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
35 people lost their lives in 50 accidents in 27 days due to speed and negligence
शाहजहांपुर। सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ रही है। लापरवाही की वजह से नौ जून को नैनीताल घूमने जा रहे गोरखपुर जिले के तीन लोगों की रोजा के जमुका गांव के पास हुए हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

टैंकर की रफ्तार की वजह से 26 जून की रात मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में नैनीताल जा रहे बाराबंकी जिले के दो व रामपुर जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जून के 27 दिन में हुए 50 हादसों में 35 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। वर्ष 2023 में हुए 809 हादसों में 414 व वर्ष 2024 में हुए 883 हादसों में 450 लोगों की जान गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि हादसों में कमी लाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने जनता से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस माह यह हुए हादसे
- 7 जून : रोजा में हाईवे पर बाइक समेत खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। पूरी रात खाई में पड़ा रहा था।
- 8 जून : पुवायां में बच्ची के नामकरण संस्कार की दावत के बाद पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई।
- 9 जून : रोजा के जमुका में ट्रक में घुसी कार में सवार गोरखपुर के तीन लोगों की मौत हो गई।
- 21 जून : रोजा के दुर्गा इंक्लेव के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई।
- 25 जून : पुवायां के राजीव चौक पर ट्रक से कुचलकर फोरमैन की मौत हो गई।

ये बरतें सावधानियां
- दो पहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाएं।
- चौपहिया वाहन सवार सीट-बेल्ट जरूर लगाएं।
- सड़क पार करने के दौरान दायें, बायें जरूर देखें।

- मुड़ने, रुकने या सड़क पर लाइन बदलने से पहले संकेत दें।
- वाहन चलाते समय नशीली वस्तुओं का सेवन न करें।
- वाहन से चलते समय शरीर का भाग बाहर न निकालें।
- ओवरटेक न करें और निर्धारित गति से तेज वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed