{"_id":"66a6cf7a0963d6fab90fb5a4","slug":"34-trains-will-be-canceled-due-to-yard-remodeling-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-123766-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यार्ड रिमॉडलिंग के चलते निरस्त रहेंगी 34 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यार्ड रिमॉडलिंग के चलते निरस्त रहेंगी 34 ट्रेनें
Mon, 29 Jul 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य के चलते रोजा व शाहजहांपुर से चलने वालीं तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। अब 34 एक्सप्रेस ट्रेनें भी 31 जुलाई से निरस्त की गई हैं। इनमें काशी विश्वनाथ, त्रिवेणी समेत तमाम एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। छह ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इस वजह से हजारों रेलयात्री प्रभावित होंगे। वहीं, 28 जुलाई से जम्मूतवी से बरौनी सुपरफास्ट निरस्त की गई है।
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना हजारों यात्री विभिन्न स्टेशनों के लिए जाते हैं। यहां आने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी रहती है। इसी वजह से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को मुरादाबाद मंडल में ग्रेड-ए का तमगा प्राप्त है। रोजा जंक्शन स्टेशन पर औद्योगिक गतिविधियां अधिक होती हैं। रेलवे को यहां से करोड़ों रुपये की आय होती है।
वर्तमान में रोजा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इसका उद्देश्य सीतापुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को आउटर पर रोकने की बजाय सीधे प्लेटफार्म तक लाना है। इससे रेल यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
-- --
कब कौन सी ट्रेन रहेगी निरस्त
28 जुलाई से आठ अगस्त तक 12492/91 जम्मूतवी से बरौनी सुपरफास्ट निरस्त रहेगी। 31 जुलाई से पांच अगस्त तक 15073/74/75/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तथा 15909/10 अवध आसाम एक्सप्रेस का निरस्तीकरण रहेगा। एक से पांच अगस्त तक 14235/36 बनारस-बरेली एक्सप्रेस, एक से छह अगस्त तक 15011/12 चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त होगी। एक से तीन अगस्त तक 15653/54 अमरनाथ एक्सप्रेस को निरस्त रखा जाएगा। तीन से पांच अगस्त तक 12587/88 अमरनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। तीन से छह अगस्त के बीच 22454 राज्यरानी सुपरफास्ट, दो से पांच अगस्त तक 22453 राज्यरानी सुपरफास्ट को निरस्त करने की घोषणा की गई है।
-- -- -
परिवर्तित मार्गों से चलाई जाएंगी यह ट्रेनें
-15211 जननायक एक्सप्रेस को चार अगस्त तक बुढ़वाल जंक्शन व सहारनपुर जंक्शन से डायवर्ट कर चलाया जाएगा। -15212 जननायक एक्सप्रेस को सहारनपुर जंक्शन और बुढ़वाल जंक्शन से मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जा रहा है। -14603 जनसाधारण एक्सप्रेस को बुढ़वाल जंक्शन व सहारनपुर जंक्शन, 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस को सहारनपुर व बुढ़वाल जंक्शन, 14242 नौचंदी एक्प्रेस को हापुड़ जंक्शन व लखनऊ चारबाग और 14241 नौचंदी एक्सप्रेस को लखनऊ चारबाग व हापुड़ जंक्शन से डायवर्ट कर चलाया जाएगा।
-- -- --
चार विशेष ट्रेनों का होगा संचालन
04371 कांवड़ मेला स्पेशल को योगनगरी ऋषिकेश से लखनऊ तक छह से 19 अगस्त तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन शाहजहांपुर शाम 7:00 बजे आएगी। 04372 कांवड़ मेला स्पेशल लखनऊ से योगनगरी ऋषिकेश के लिए सात से 20 अगस्त तक संचालित होगी। इसके यहां आने का समय दोपहर 2:40 बजे रहेगा। 05193 स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक का संचालन छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी तक 27 जुलाई से 31 अगस्त तक के बीच प्रत्येक रविवार को होगा। यह ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे आएगी। 05194 स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक को जम्मूतवी से छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन को 28 जुलाई से एक अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलाया जाएगा, जोकि दोपहर 1:45 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आएगी।