फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   33 kV line Acacia tree knocked

33 केवी लाइन पर गिरा बबूल का पेड़

Tue, 11 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुवायां रोड पर पैना स्थित 220 केवी पॉवर ट्रांसमिशन स्टेशन से निकली गोविंदगंज सब स्टेशन की 33 केवी लाइन पर कैंट एरिया के एमईएस कैंपस में सोमवार को सुबह बबूल का पेड़ गिर गया। इससे लाइन के दोनों तार टूटकर पेड़ से उलझ गए। फाल्ट ठीक करने में लाइन स्टाफ की दो टीमों को करीब छह घंटे लग गए और दोपहर 12 बजे के बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। इस दौरान गोविंदगंज और बहादुुरगंज सब स्टेशन से जुड़े आधे शहर की बिजली सप्लाई ठप रही। 
विज्ञापन

बता दें कि पैना पॉवर स्टेशन से गोविंदगंज सब स्टेशन के इनकमिंग फीडर तक बिजली पहुंचाने वाली 33 केवी लाइन का करीब एक किमी हिस्सा छावनी क्षेत्र में एमईएस कैंपस के ऊपर से निकला है। एमईएस के परिसर में खड़ा बबूल का जंगल आए दिन लाइन फाल्ट की वजह बनता है। बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों की डालियां टकराने से भीगी लाइन के तार अर्थिंग और शार्ट सर्किट से धराशायी हो जाते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह तेज हवा चलने से फिर यही समस्या पैदा हो गई। दिन निकलने तक लाइन पर बिजली का लोड जारी रहा। सुबह करीब सवा छह बजे अचानक गोविंदगंज सब स्टेशन के इनकमिंग फीडर को करंट मिलना बंद हुआ तो वहां के अन्य सारे फीडर बंद हो गए। चूंकि, यही लाइन आगे बहादुरगंज उपकेेंद्र तक जाती है। इसलिए स्टेशन रोड से लेकर घंटाघर तक आधे शहर की बिजली सप्लाई चरमरा गई। एसएसओ की सूचना पर गोविंदगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा ने लाइन स्टाफ की दो टीमों से पेट्रोलिंग कराई तो एमईएस परिसर में लाइन के तार छिन्न-भिन्न पड़े मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खोखला साबित हुआ पेड़ों की छंटाई का दावा
दो दिन पहले पॉवर कारपोरेशन के अभियंताओं ने रामलीला मेला मार्गों को देर रात तक रोशन रखने के लिए संबंधित लाइनों के अनुरक्षण की जानकारी देते हुए दावा किया था कि एमईएस कैंपस में लगे पेड़ों से होने वाले लाइन फाल्ट को रोकने के लिए 33 केवी लाइन के ऊपर से गुजरी डालियां छांट दी गई हैं, लेकिन सोमवार को हुए फाल्ट से अफसरों का दावा खोखला साबित हुआ। क्षेत्र के प्र्रभारी जेई अलंकृत मिश्रा के अनुसार एमईएस के बाहरी क्षेत्र में लाइन के लिए बाधक बनने वाली डालियां हटा दी गई हैं, लेकिन कैंपस के अंदर लगे जंगल की सफाई कैंट के अधिकारियों पर निर्भर है।
इन इलाकों में बिजली संकट से तिलमिलाए लोग
लाइन फालट से गोविंदगंज, डीएम कंपाउंड कालोनी, चर्च कालोनी, रूफस चरन लेन, सदर बाजार, टाउनहाल, दिलाजाक आंशिक, सिविल लाइंस साउथ, कचहरी तिराहा, कटिया टोला, सदर बाजार, बहादुरगंज, बाड़ूजई फर्स्ट, ऐमनजई जलालनगर आंशिक, बहादुरपुरा, इस्लामियां तिराहा, बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, तारीन बहादुरगंज, तारीन टिकली, नई कालोनी, झंडा कलां, गल्ला मंडी, मल्हार मोड़ आदि इलाकों में सैकड़ों घरों के लोग बिजली संकट से बिलबिला उठे। 

वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से बिजली उपकरण फुंके
ककरा कलां सब स्टेशन के आनंदपुरम फीडर वाली 11 केवी एलटी लाइन पर सोमवार सुबह से शाम तक वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से तमाम घरों की वायरिंग जलकर क्षतिग्रस्त होने के साथ सीएफएल, ट्यूबलाइट, पंखे आदि उपकरण फुंक गए। इस समस्या से आनंदपुरम, आजादपुरम, विवेक विहार, ककरा कलां, मदरा खेल, तिलहर जई, अलीजई, लोहारों का चौराहा, विश्वकर्मा चौक आदि क्षेत्रों में घरों के जेट पंपप ओर सब मर्सिबल पंप नहीं चल पाए। इस वजह से प्रभावित क्षेत्रों के तमाम घरों में पानी का संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed