फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक और निजी बस में टक्कर से 13 लोग घायल

ट्रक और निजी बस में टक्कर से 13 लोग घायल

Mon, 04 Feb 2019 06:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और निजी बस में टक्कर से 13 लोग घायल
खुटार (शाहजहांपुर)। सोमवार सुबह दिल्ली से लखीमपुर जा रही एक निजी बस कोहरे के चलते खुटार गोला मार्ग के कठिना पुल पर ट्रक से आमने सामने टकरा गई। हादसे में बस का चालक और परिचालक सहित 13 लोग घायल हो गए। बस का परिचालक घायल चालक को बचाने के बजाय ज्यादा घायल सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर गोला चला गया।
विज्ञापन

लखीमपुर, गोला, पलिया, मैलानी आदि से रोजाना कई निजी बसें दिल्ली, आगरा, जालंधर, अमृतसर, मथुरा, हरिद्वार, जयपुर आदि को जाती हैं। परिवहन और पुलिस विभाग की मिलीभगत से चलने वाली इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जाती हैं और इन्हें तेज गति से दौड़ाया जाता है। यही बसें वापसी में भी तमाम यात्री लेकर आती हैं। सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे एक निजी बस सवारियां लेकर दिल्ली से लखीमपुर जा रही थी। खुटार से गोला मार्ग पर चार किमी निकलते ही कोहरे के कारण कठिना नदी के पुल पर बस की गोला की ओर से आ रहे एक ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई। इससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। घायल होने से बचे यात्री बस से निकलकर मौके से चले गए।
विज्ञापन

कार्रवाई के डर से बस का परिचालक पीछे से आ रही दूसरी बस से घायल छह यात्रियों को लेकर गोला की ओर खिसक लिया। उसने बस में फंसे चालक और हेल्पर तक को बचाने की जरूरत नहीं समझी। कम घायल हुए गोला के रहमान अली, विजय कुमार, लखीमपुर के संकटा देवी मंदिर के पास रहने वाले रामनरेश, उनकी पत्नी विजयश्री, साले दीनबंधु को खुटार के निजी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद वह घर को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस और ट्रक की टक्कर से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। गोला के एसडीएम, खुटार और मैलानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच आसपास के तमाम लोग भी मौके पर आ पहुंचे और बमुश्किल बस में फंसे चालक खीरी के थाना फरधान के गांव अग्गर बुजुर्ग निवासी गुरुशरण और बांकेगंज के हेल्पर इरफान को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। बाद में क्रेन की मदद से बस और ट्रक को पुल से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।


स्कूल बस की टक्कर से घायल
खुटार। बंडा के गांव ढाका निवासी रवि कुमार रविवार को खुटार के गांव सौंफरी में अपने फूफा सुनील कुमार के यहां आया था। सोमवार को वह वापस घर जा रहा था। गांव सौफरी में ही एक स्कूल बस के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। रिश्तेदार उसे खुटार के सरकारी अस्पताल लाए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव वालों ने बस और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं लगाए था। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed