फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रोजा मिल गेट पर अफसरों का छापा, कांटा परखा

रोजा मिल गेट पर अफसरों का छापा, कांटा परखा

Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रोजा मिल गेट पर अफसरों का छापा, कांटा परखा
शाहजहांपुर/रौसर कोठी। डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर गन्ना तौल मेें घटतौली की जांच के लिए एडीएम फाइनेंस अंबरीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व मेें अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार की शाम रोजा चीनी मिल गेट पर छापा मारा। एडीएम ने गन्ना से लोड करीब चार ट्रालियों की अपने सामने तौल कराई और इलेक्ट्रॉनिक कांटा की तकनीकी जांच कराई। हालांकि, गहन पड़ताल के बावजूद न तो ट्रालियों में ओवरलोडिंग पाई गई और न ही तौल मेें किसी तरह की गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन

हुआ यह कि मासिक किसान दिवस बैठक में गन्ना खरीद की समीक्षा के दौरान कुछ कृषक प्रतिनिधियों ने गन्ना माफियाओं द्वारा अवैध रूप से पर्चियां बनवाकर सट्टेबाजी में लिप्त होने और रोजा मिल गेट पर गन्ना तौल ठीक प्रकार नहीं होने की शिकायतें कीं । बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम त्रिपाठी ने बैठक में मौजूद एडीएम श्रीवास्तव को मिल गेट पर तौल कांटा चेक कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जांच टीम में शामिल विधिक माप विज्ञान निरीक्षक एसके मिश्र ने तौल कांटा की मशीनरी चेक कर मेजरमेंट की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी कंप्यूटराइज्ड तौल सिस्टम की जांच की, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने पाया कि कांटा का कंप्यूटर केवल उन्हीं ट्रालियों का गन्ना तौल को स्वीकार कर रहा है, जिनके क्रमानुसार टोकन स्कैन हो रहे हैं। डीसीओ ने एडीएम को बताया कि इस व्यवस्था में ट्रॉली पर नियत वजन से अधिक गन्ना लोड होने पर अतिरिक्त मात्रा उतारे जाने के बाद ही ट्राली का वजन करना संभव है। एडीएम ने डीसीओ को सभी मिलों में गन्ना तौल की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना तौल में घटतौली से लेकर पर्ची वितरण में अनियमितताओं की जांच के लिए डीएम ने तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की जांच समितियां गठित कर दी हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जांच टीमों में विधिक माप विज्ञान निरीक्षकों और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed