फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   यूथ पेज के लिए प्रस्तावित 000000000000000000000

यूथ पेज के लिए प्रस्तावित 000000000000000000000

Tue, 30 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित 000000000000000000000
फोटो- 12 और 13 में
विज्ञापन

विजेताओं के गले में चमके तमगे, मिली ट्रॉफी
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का चौथे दिन देर शाम रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीओ सिटी सुमित शुक्ला और मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
एसएस कॉलेज मैदान पर हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीओ सिटी सुमित शुक्ला और कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद ने छात्राओं का आह्वान किया कि वह सिर्फ शिक्षा और खेलकूद ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी जागरुक होकर अपनी महती भूमिका निभाएं। इससे पूर्व लॉ कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी नलनीश चंद्र सिंह ने चार दिवसीय प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह में एसएसएमवी की छात्राओं ने विहू समूह नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

डॉ. दीप्ती गंगवार और डॉ. अजीत सिंह चारग के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम में मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत संचालित एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, एसएसएमवी के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के पदाधिकारी डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, राम सागर यादव, अशोक अग्रवाल, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल, आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कनकरानी, डॉ. अनुराग अग्रवाल, फिरोज हसन खां, डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
ये रहे चारों शिक्षण संस्थाओं के विजेता
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव में शामिल एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज और श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ (एसएसएमवी) के खिलाडिय़ों के बीच अंतिम दिन भी कई स्पर्धाएं हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।

बैडमिंटन सीनियर बालिका वर्ग में निदा नवी ने प्रथम, अनन्या पांडेय ने द्वितीय, शालिनी मिश्रा ने तृतीय, जूनियर वर्ग में अनुष्का ने प्रथम, ईशा ने द्वितीय, स्मृति ने तृतीय, रिले रेस सीनियर बालिका वर्ग में गीता, रूनझुन गंगवार, सरिता ने प्रथम, साक्षी शर्मा, शबावी, आयुषी ने द्वितीय, तुवा नूर, लाइवा, अनामिका यादव ने तृतीय, जूनियर वर्ग में रोज प्रीत कौर, सान्या, वैशाली, अदिति वर्मा ने प्रथम, इंशा रहमान, सृजति, उमा, दरख्शां ने द्वितीय स्थान पाया। गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में गीता मिश्रा, रूपा देवी, महिमा वर्मा, जूनियर वर्ग में ईशा गुप्ता, इला शुक्ला, दिव्यांशी गुप्ता, सीनियर बालक वर्ग में रंजीत, रवि, राजकमल, जूनियर वर्ग में हरजोत सिंह, धीरज वर्मा, सुबोध कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल सीनियर बालक और बालिका वर्ग में एसएस कालेज विजेता और एसएस लॉ कालेज उप विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed