फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पराली जलाने के दौरान किसानों की पुलिस से झड़प

पराली जलाने के दौरान किसानों की पुलिस से झड़प

Fri, 19 Oct 2018 06:48 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
पराली जलाने के दौरान किसानों की पुलिस से झड़प
पराली जलाने के दौरान पुलिस से भिड़े किसान
विज्ञापन

खेतों में जबरन जलाई पराली

फोटो-26,बंडा में पराली जलाने के बाद खेत में पड़ी राख


अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। शुक्रवार को किसानों ने जबरन पराली में आग लगा दी। इस दौरान किसानों की पुलिस से हॉट टॉक भी हुई, लेकिन किसान पराली जलाते रहे।
गांव धीमरपुर, सरदारपुर, गढ़िया रसूलपुर में शुक्रवार को कई किसानों ने पराली में आग लगा दी। पराली जलाए जाने की सूचना किसी ने यूपी-100 पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों से पराली नहीं जलाने को कहा तो किसान भड़क गए और कहा कि वह पराली जलाएंगे, पुलिस को जो करना हो करे। किसानों के तेवर देख पुलिस वापस लौट गई।

किसानों ने बताया कि सरकार पराली से खाद बनाने की बात कहती है। पराली वाले खेत में पानी भरने के बाद रूटावेटर से जुताई करने में प्रति एकड़ पांच हजार रुपये का खर्च आता है और लगभग 45 दिन तक खेत भी गीला रहता है, जिस कारण फसल लेट होती है। रवि की फसल की बुवाई एक नवंबर से तीस नवंबर तक उत्तम है, सरकार के निर्देशानुसार पराली सड़ाई गई तो नवंबर में गेहूं उगाना संभव नहीं हो सकेगा और किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। वहीं एसओ तेजपाल सिंह ने पराली जलाने की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed