{"_id":"59ff098f4f1c1bcf538bb016","slug":"31509886351-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेडमी ऑफ प्लांट साइंसेज के फेलो बने डा. आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेडमी ऑफ प्लांट साइंसेज के फेलो बने डा. आदर्श
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोेत्ततर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय को जम्मू कश्मीर स्थित कटरा की श्री माता वैष्णों देवी यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की साइंटिस्ट मीट में एकेडमी ऑफ प्लांट साइंसेज इंडिया (एपीएसआई) का फेलो चुना गया है। उन्हें यह सम्मान वनस्पति विज्ञान के विभिन्न आयामों में किए गए उनके उत्कृष्ट शोध व सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया।
डॉ. पांडेय को इससे पहले भी बैंगन, शिमला मिर्च आदि सब्जियों पर शोध कार्य कर चुके हैं। इस बार वनस्पति विज्ञान के विभिन्न विषयों पर केंद्रित 27 वीं एपीएसआई साइंटिस्ट मीट में शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोे. वीके भट्ट, बायो टेक्नालॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. वी वर्मा, एपीएसआई के अध्यक्ष प्रो. पी कौशिक, सेक्रेटरी प्रोफेसर एसके गुप्ता, कांफ्रेंस आर्गनाइजिंग सेक्रेेटरी डॉ. शारदाएम पोट्टुकुची आदि ने डॉ. पांडेय को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस अवसर पर एसएस कालेज की ओर से डॉ. रमेश चंद्र और केशव शुक्ला ने कांफ्रेंस में भाग लेकर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।