फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   31.2 mm of rainfall recorded; slight relief from the drop in temperature.

Shahjahanpur News: 31.2 एमएम हुई बारिश, तापमान में गिरावट से मिली थोड़ी राहत

Wed, 01 Jul 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
31.2 mm of rainfall recorded; slight relief from the drop in temperature.
कुर्रियाकलां गांव में बारिश के बाद खेत पानी से भरने पर धान रोपते किसान। संवाद
शाहजहांपुर। 31.2 मिलीमीटर बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़क गया है। वातावरण में नमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून की बारिश शुरू हो गई है। पिछले वर्ष जून माह में 97 एमएम बारिश हुई थी, जबकि इस वर्ष 61 मिमी बारिश हुई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जून माह में कम बारिश हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 7.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। हालांकि उमस बढ़ी हुई है। वातावरण में 85 फीसदी नमी बनी हुई है। पछुआ हवा चल रही है, लेकिन रात में मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
धान, गन्ना, सब्जियों की फसलों को हुआ फायदा
बारिश होने से खेत पानी से लबालब होने पर किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से सबसे अधिक धान की खेती करने वाले किसानों को फायदा हुआ है। तापमान बढ़ने से किसान खेतों में पंप से सिंचाई कर रहे थे। बारिश होने से खेत में नमी आ गई है। गन्ना और सब्जियों की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। खेत में नमी रहने से उत्पादन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed