फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   300 cadets reached in second camp

द्वितीय कैंप में पहुंचे तीन सौ कैडेट्स

Mon, 12 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
25 यूपी बटालियन में सीएटीसी 105 और प्री टीएससी तृतीय एनसीसी प्रशिक्षण कैंप शुरू हो गया। पहले दिन कैंप कमांडेंट कीर्तिचक्र मेजर सुशील कुमार सिंह ने कैडेट्स को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रशिक्षण लेने की नसीहत दी। 
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट ने कहा कि विभिन्न जातियों, धर्मों और भाषाओं वाला देश तभी सशक्त बन सकता है, जब हम समाज की कुरीतियों और अंधविश्वासों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करेंगे। हमारी एकता ही राष्ट्र और समाज की पहचान है। इस एकता को कायम रखना युवाओं की जिम्मेदारी है। मेजर सिंह ने कैडेट्स का आह्वान किया कि वह वह कैंप में सिखाए जाने वाले सभी कार्यों को गंभीरता से लें, क्योंकि यह प्रशिक्षण बी और सी प्रमाण के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास, आत्मसंयम और अनुशासन  में रहकर हम अच्छे नागरिक बन सकते हैं। कैंप में 50 बालिकाएं और 250 बालक प्रशिक्षण लेंगे। 
विज्ञापन

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडेय, कर्नल वीके सिंह, मेजर अरुणा रावत, कैप्टन ज्योति चौधरी, कर्नल परमजीत, मेजर अनिल मालवीय, लेफ्टिनेंट जय प्रकाश सिंह, कैप्टन उदयराज, लेफ्टिनेंट अनिलेश सिंह, सूबेदार मेजर भारत सिंह, सूबेदार बल्देव सिंह, सीएचएम राजूराय, बीएचएम कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed