फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   30 mm of rainfall accompanied by thunder

Shahjahanpur News: गरज के साथ 30 मिमी हुई बारिश

Wed, 08 Jul 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
30 mm of rainfall accompanied by thunder
बुधवार दोपहर में हुई बारिश में बचने के लिए छाता लगाकर जाता साइकिल सवार। संवाद
शाहजहांपुर। रात से लेकर बुधवार शाम पांच बजे तक गरज के साथ 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी और उमस से राहत मिली। फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है। अगले 24 घंटे में लगातार बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात से बुधवार शाम पांच बजे तक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को 24 मिमी बारिश हुई थी। अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि पूर्वी हवा चल रही है। वायुदाब तीन मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 95 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में लगातार बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

--------
बारिश से धान में लगा पानी, किसानों के खिले चेहरे
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। धान के खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों को अब सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। धान की फसल तेजी से बढ़ेगी। गन्ना की फसल के लिए बारिश काफी लाभकारी है। सब्जियों के उत्पादन में भी बारिश से इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed