फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   30 lakh rupees spent ... still potholes on the roads of the countryside

30 लाख रुपये खर्च...देहात की सड़कों पर अब भी गड्ढे

Mon, 31 Oct 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
30 lakh rupees spent ... still potholes on the roads of the countryside
शाहजहांपुर। एक माह पहले शुरू हुए गड्ढा मुक्त अभियान के तहत जिले की करीब 900 किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाना है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों में सिर्फ 50 फीसदी काम हो सका है। शासन से जारी 30 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं पर ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल सड़कें अभी पैदल चलने लायक भी नहीं हो सकी हैं। काम में तेजी लाने के लिए शासन ने 30 लाख रुपये की दूसरी किश्त भेज दी है।
विज्ञापन

लोनिवि प्रांतीय खंड में ब्लॉक स्तर पर ऐसी लगभग 300 किमी सड़कें चिह्नित की गई हैं, जिनके गड्ढे पाटे जाने हैं। इसी तरह लोनिवि निर्माण खंड-1 में 626 किमी सड़कों पर पैचवर्क होना है। शासन से मिली पहली किश्त से प्रांतीय खंड में अभी 40 से 45 फीसदी और निर्माण खंड-1 के अधीन 56 फीसदी सड़कें सुधारी जा सकी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक अक्तूबर को काम शुरू होने के बाद कई दिन बारिश से पैचवर्क में रुकावट पड़ी। बाद में सड़कों पर जलभराव अभियान में आड़े आया। दिवाली से पहले श्रमिकों की घर वापसी होने से काम में ठहराव आ गया है।
विज्ञापन

खुदागंज-फरीदपुर मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन ठहरा
खुदागंज। यहां से बरेली जिले को जोड़ने वाला फरीदपुर मार्ग लगभग 28 किमी लंबा है। बारिश के पहले से यह मार्ग जर्जर था, लेकिन भारी वर्षा ने उसका हुलिया पूरी तरह बिगाड़ दिया। रास्ते पर काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोनिवि ने इस मार्ग पर जिले की सीमा में चठिया फैजू गांव तक करीब दस किमी सड़क के गड्ढे समतल करा दिए हैं, लेकिन बरेली जनपद के हिस्से में आने वाले मार्ग का हिस्सा जर्जर पड़ा है। इस मार्ग पर दिउरिया गांव से गांगेपुरा तक गड्ढों की भरमार है। इस कारण मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस का रूट बदलकर मीरानपुर कटरा कर दिए जाने से लोगों को ज्यादा किराया देकर और 20 किमी अतिरिक्त दूरी तय करके बरेली जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-पलिया हाईवे पर गड्ढों से व्यापारी नाराज
सिंधौली। लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, लेकिन अधिकारी उसे फोरलेन बनाने की बात कहकर उसकी मरम्मत का काम टाल रहे हैं। कस्बे में पेट्रोल पंप के पास, खन्नौत नदी पुल के पास, चककन्हऊ और रजऊ गांव के मोड़ आदि कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और इन ठिकानों पर कोई बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। पुल के पास दोनों ओर किनारे की मिट्टी धंस जाने से दो गहरे गड्ढे बन गए हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिव बाथम ने हाईवे की मरम्मत कराने को प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट कर उन्हें ज्ञापन देने की बात कही है।
जैतीपुर क्षेत्र में गड्ढे पाटने का शुरू नहीं हुआ काम
जैतीपुर। क्षेत्र में तिलहर-नवादा मोड़-दातागंज की मुख्य सड़क समेत कई गांवों के संपर्क मार्ग पिछले दिनों लगातार बारिश से खस्ताहाल हो चुके हैं। क्षेत्र के गौहावर से फतेहगंज मार्ग समेत कीरतपुर, लोहरगवां, गढ़िया रंगीन-धुबला करीमनगर मार्ग, रामपुर गोहावर-विक्रमपुर मार्ग, हिम्मतपुर-जगदीशपुर मार्ग, जैतीपुर सुरजूपुर-बिनौरा बिनौरिया मार्ग, करकौर-बमिहाना मार्ग आदि रास्तों पर गड्ढों से चलना कठिन हो रहा है। बारिश से पहले नवादा मोड़ के पास दो जगह लोनिवि ने पीला ईंट के रोड़े डालकर गड्ढे समतल कराए, लेकिन वह भी उखड़ने लगे।

पीडब्ल्यूडी केवल वही मार्ग गड्ढा मुक्त करा रहा है जो उसने स्वयं बनाए हैं। नगर निगम, जिला पंचायत, मंडी परिषद, गन्ना विभाग, आरईएस आदि विभागों के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक करके उनके कार्य की प्रगति जांची जाएगी। पलिया-लखनऊ हाईवे की तात्कालिक मरम्मत को एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। -रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed