फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   2,990 candidates remained absent in police recruitment examination

Shahjahanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में 2,990 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 24 Aug 2024 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
2,990 candidates remained absent in police recruitment examination
शाहजहांपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में दोनों पालियों में 2,990 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 7,552 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। किसी भी केंद्र से कहीं गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

जिले में 12 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में 5,256 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 3,747 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 71.29 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1,509 यानी 28.71 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। इसमें भी 5,256 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। 3,775 यानी 71.82 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 1481 परीक्षार्थी यानी 28.178 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। कुल 10,512 अभ्यर्थियों में से 7,522 ने परीक्षा दी। 2,990 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा 24, 25, 30 और 31 अगस्त को भी 12 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, जीएफ कॉलेज ब्लॉक एक व दो, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद डिग्री कॉलेज, एलबीजेपी इंटर कॉलेज, तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट परिसर में कोषागार में बनाए गए रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने जीएफ कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज एवं इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था, परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थित के संबंध में जानकारी ली तथा परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed