{"_id":"665cf7ad3cb45895b50c6844","slug":"2900-youth-will-get-employment-in-this-financial-year-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-119802-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इस वित्तीय वर्ष में 2900 युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इस वित्तीय वर्ष में 2900 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेवायोजन कार्यालय इस वित्तीय वर्ष में 2900 युवाओं का रोजगार के लिए चयन कराएगा। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलेभर में 29 रोजगार मेले आयोजित होंगे।
जिला सेवायोजन कार्यालय को हर वित्तीय वर्ष में रोजगार मेले का आयोजन करने तथा युवाओं का चयन कराने का लक्ष्य मिलता है। पिछले वर्ष सेवायोजन कार्यालय को 12 रोजगार मेला लगाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 40 मेलों का आयोजन जिले भर में किया गया। इन मेलों में 4300 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में रिक्त पदों के लिए किया गया।
अधिकांश युवा कंपनियों में कार्य भी कर रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष के लिए सेवायोजन कार्यालय को 29 रोजगार मेलों का आयोजन तथा 2900 युवाओं का चयन कराने का लक्ष्य मिला है। जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह का कहना है कि प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिससे युवाओं को बेरोजगार न घूमना पड़े।