फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   29 Muslim prisoners also kept the Navratri fast in Shahjahanpur district jail

Shahjahanpur News: जेल में बही भक्ति और एकता की बयार, 29 मुस्लिम बंदियों ने भी रखा नवरात्र व्रत

Thu, 10 Oct 2024 05:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

शाहजहांपुर में नवरात्र पर गुरुवार को जिला कारागार का माहौल भक्तिमय रहा। दो सौ से अधिक बंदियों ने नवरात्र पर व्रत रखा है। वहीं 29 मुस्लिम बंदियों ने भी व्रत रखकर एकता की मिसाल कायम की। 

विज्ञापन
29 Muslim prisoners also kept the Navratri fast in Shahjahanpur district jail
जिला जेल में भजन कीर्तन करते बंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में नवरात्र पर जिला कारागार का माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। हिंदू बंदियों के साथ 29 मुस्लिमों ने भी व्रत रखा। अष्टमी पर नवरात्र के दौरान जेल में वाद्य यंत्रों के साथ बंदियों ने भजन कीर्तन किए। उन्हें धार्मिक पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गईं।

विज्ञापन


जिला कारागार में 1340 बंदी निरुद्ध हैं। इसमें 55 महिलाएं भी शामिल हैं। नवरात्र पर जेल का माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। इस बार दो सौ से अधिक बंदियों ने नवरात्र पर व्रत रखे हैं। इस बार 29 मुस्लिम बंदियों ने व्रत रखकर एकता की मिसाल कायम की। 
विज्ञापन


जेल में मोहम्मद रजी, दानिश, जाहिर, मोहम्मद दाउद, कामिल, वसीम, वकील, शाहिद, साद अली, जीशान, मुख्तार इरशाद, तैयब, शान मोहम्मद, मुश्ताक, रुखसार, सहरोज, जबर शेर, अबरार, सद्दाम, रुखसार, कबीर, इरशाद अली, वारिस, सज्जाद मोहम्मद सलीम, इमरान आदि ने व्रत रखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 महिलाओं ने रखे पूरे व्रत 
इनका कहना है कि दुनिया में हर इंसान का एक ही भगवान है। अपने विश्वास और आस्था के हिसाब से सब इबादत करते हैं। इसी सर्वधर्म सम्भाव और एक ही शक्ति की मान्यता के आधार पर व्रत रखे हुए हैं। त्योहार पर जेल पर भजन-कीर्तन के साथ आरती की जाती है। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि 17 महिला बंदियों ने व्रत रखे हैं। इनमें दस महिलाओं ने पूरे व्रत रखे हैं।

750 ग्राम उबला आलू व दूध मिल रहा
जिला कारागार प्रशासन की ओर से व्रत रखने वाले प्रत्येक बंदी को 750 ग्राम उबला आलू, आधा किलो दूध व 50 ग्राम चीनी उपलब्ध कराई जाती है। भजन-कीर्तन के लिए वाद्य यंत्र भी दिए गए। पूजा करने के लिए देवी-देवताओं की तस्वीरें भी दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed