फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   274 people submitted nomination papers for sugar mill delegate election

Shahjahanpur News: 274 लोगों ने चीनी मिल डेलीगेट चुनाव के लिए जमा किए नामांकन पत्र

Sat, 28 Sep 2024 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
274 people submitted nomination papers for sugar mill delegate election
तिलहर। चीनी मिल में डेलीगेट चुनाव के लिए शुक्रवार को 287 नामांकन पत्रों की बिक्री के सापेक्ष 274 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। सुबह नामांकन पत्रों की बिक्री के समय इन्हें खरीदने वालों की भारी भीड़ रही। दोपहर में बारिश के बावजूद लोगों ने भीगते हुए नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एसडीएम जीत सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री और उन्हें जमा करने की प्रक्रिया पूरी हुई। चीनी मिल गेट के पास गन्ना अधिकारी दमिनेश राय के कार्यालय नामांकन पत्र बिक्री और जमा करने के लिए 10 काउंटर लगाए गए। गन्ना अधिकारी ने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र में समिति को मिलाकर कुल 205 डेलीगेट और 11 पद डायरेक्टर के हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 274 नामांकन जमा हुए। 30 सितंबर को सुबह दस बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामांकनों से संबंधित लोगों के नामों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। एक अक्तूबर को सुबह दस बजे से तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेगी और उसके बाद शेष नामों की सूची का प्रदर्शन होगा। चार अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed