फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   2,700 PNG Consumers Will Not Receive Cooking Gas Cylinders

Shahjahanpur News: 27 सौ पीएनजी उपभोक्ताओं को नहीं मिलेंगे रसोई गैस सिलिंडर

Fri, 27 Mar 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
2,700 PNG Consumers Will Not Receive Cooking Gas Cylinders
टाउनहॉल ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। गैस संकट के बीच पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के 27 सौ उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति रोक दी गई है। जिले में करीब चार हजार लोगों के पंजीकरण हैं जिन्हें कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। व्यावसायिक सिलिंडर की दूसरी खेप में करीब 150 सिलिंडर बुधवार को आए थे जिनका वितरण कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले के कांट नगर, गांव पिपरौला व जमौर, टीचर्स काॅलोनी, गीतापुरम काॅलोनी, गार्डेन स्टेट निकट पॉलीटेक्निक, साउथ सिटी, आवास विकास कॉलोनी निकट बरेली मोड़, कांशीराम काॅलोनी, वृंदावन गार्डेन, अजीजगंज, नवादा, बालाजी नगर निकट बरेली मोड़, सिटी पार्क, लोधीपुर, रेती, नई बस्ती, बसंत बिहार काॅलोनी, रोजा पॉवर टॉउनशिप, कृभको नगर टाउनशिप और कटरा में 2700 उपभोक्ताओं को पीएनजी आपूर्ति की जा रही है। इनको अब रसोई गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। जनपद में 4000 पंजीकृत लोग ऐसे हैं जिनके घर में पाइप एवं मीटर लग चुका है। उनको कनेक्शन देने के लिए पूर्ति विभाग की ओर से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
पीएनजी कनेक्शन सिलिंडर की आपूर्ति होगी बंद
जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पीएनजी कनेक्शन लेने पर उपभोक्ता का घरेलू गैस सिलिंडर का कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। उपभोक्ता को अपने रिफिल संबंधित कागज एजेंसी में जमा करने होंगे। उपभोक्ता घरेलू सिलिंडर और पीएनजी में एक का इस्तेमाल कर सकता है। पीएनजी के उपभोक्ताओं को बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। पीएनजी घरेलू गैस सिलिंडर से लगभग आधे दाम में पड़ती है। इससे उपभोक्ताओं को भी कहीं जाने की जरूरत नहीं है। मीटर में आई रीडिंग के हिसाब से प्रतिमाह का बिल जमा करना है। इससे उनको गैस आपूर्ति लगातार होती रहेगी। पीएनजी का नेटवर्क बढ़ाने के लिए जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

जनपद में पीएनजी की स्थिति

- 4000 पंजीकृत उपभोक्ता


- 2700 उपभोक्ताओं को की जा रही आपूर्ति
--
खाने के आइटम के 20 फीसदी बढ़े रेट
गैस संकट के चलते खाने के आइटम में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। डोसा 60 से 70 रुपये में मिल जाता था, लेकिन अब 80 से 90 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह से अन्य खाने की चीजों की कीमतों में वृद्धि हुई है। ऑनलाइन सर्विस भी होटल संचालकों ने बंद कर दी है। वहीं होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने डिस्काउंट बंद कर दिया है।
--
व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति कम, इस्तेमाल ज्यादा
15 दिनों से आपूर्ति ठप होने के बाद करीब 180 व्यावसायिक सिलिंडर जिले में आए हैं। इनका वितरण कर दिया गया है। सिर्फ 180 सिलिंडर आने के बाद भी सभी होटल-ढाबों और स्ट्रीट वेंडर के पास व्यावसायिक सिलिंडर नजर आ रहे है। सामान्य दिनों में एक दिन में करीब 280 सिलिंडर की खपत होती है। गैस किल्लत के बाद आठ मार्च से व्यावसायिक सिलिंडर पर रोक लगा दी गई थी। इतनी कम आपूर्ति के बाद अधिकतर प्रतिष्ठान संचालक व्यावसायिक सिलिंडर को इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि लोग व्यावसायिक सिलिंडर में घरेलू सिलिंडर से गैस रिफिल करा रहे हैं।
--
व्यावसायिक सिलिंडर की दूसरी खेप में बुधवार को करीब 150 सिलिंडर वितरित किए गए हैं। पीएनजी कनेक्शन कराने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। अगर कोई उपभोक्ता अपनी मर्जी से किसी को सिलिंडर दे रहा है तो उस पर कार्रवाई नहीं की जा सकती।

- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

टाउनहॉल स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद

टाउनहॉल स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद- फोटो : Samvad

टाउनहॉल स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद

टाउनहॉल स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed