{"_id":"6ae4f1fec79638c050098493","slug":"2700-mini-seed-kits-were-distributed-to-farmers-at-the-mithas-mela-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188826-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मिठास मेले में किसानों को 27 सौ मिनी सीड किट बांटीं गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मिठास मेले में किसानों को 27 सौ मिनी सीड किट बांटीं गईं
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद में आयोजित किसान मेला में किसानों को मिनी सीड किट वितरित करते अधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय मिठास मेला एवं कृषक वैज्ञानिक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से बुक की गईं को.शा. 23232 और को.शा. 19231 की कुल 27 सौ मिनी सीड किट का वितरण किया गया।
मेले का उद्घाटन परिषद के निदेशक अभिषेक आनंद ने किया। अपर गन्ना आयुक्त विकास वीके शुक्ल विशिष्ट अतिथि रहे। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे किसानों को गन्ने की नई किस्मों की जानकारी दी गई। निदेशक ने शोध प्रदर्शनी, चीनी मिलों और कीटनाशक कंपनियों के स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही शरदकालीन मिठास स्मारिका का विमोचन किया।
अभिषेक आनंद ने कहा कि किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर चीनी परता देने वाली रोग एवं कीटरोधी किस्में उपलब्ध कराने के लिए शोध कार्य जारी है। उन्होंने किसानों से इंटीग्रेटेड फार्मिंग अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
मेले में गन्ना प्रतियोगिता भी हुई। इसमें लखीमपुर खीरी के धर्मपाल प्रथम, शाहजहांपुर के गौरव सिंह द्वितीय और लखीमपुर खीरी के रामपाल तृतीय रहे। वहीं स्टॉल प्रतियोगिता में चीनी मिल वर्ग में डालमिया चीनी मिल निगोही प्रथम रही।