फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   255 Gram Panchayat Pradhan will today pledge

255 ग्राम पंचायतों के प्रधान आज लेंगे शपथ

Tue, 01 Mar 2016 12:25 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 01 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रहने के कारण जिले की जिन 255 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके, उन्हें मंगलवार को ग्राम पंचायतों के दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने ब्लॉक वार शपथ ग्रहण अधिकारी नामित किए हैं। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधानों के शपथ पत्र तीन मार्च तक डीपीआरओ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।  एक मार्च को संबंधित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ ग्राम पंचायत की पहली बैठक भी करने को कहा है। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत मतदान और मतगणना होने तक जिले की 1077 में 255 ऐसी ग्राम पंचायतें शेष बच गई थीं, जहां ग्राम पंचायत सदस्यों के 2747 पद रिक्त रह गए थे। बीते सोमवार को हुए दूसरे दौर के मतदान में ग्राम पंचायत सदस्य के 140 पदों के लिए वोट डाले गए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed