{"_id":"671ab3891ab1ec4c3806bd25","slug":"250-kg-khoya-made-from-synthetic-milk-was-destroyed-in-puwayan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-129910-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में नष्ट कराया गया सिंथेटिक दूध से बना 250 किलो खोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में नष्ट कराया गया सिंथेटिक दूध से बना 250 किलो खोया
Fri, 25 Oct 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। सिंथेटिक दूध से खोया बनाते हुए फैक्टरी को पकड़ने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार रात खोये के दो सहित चार नमूने लिए। इसके बाद लगभग 250 किलो खोये को नष्ट करा दिया।
बुधवार की शाम को पुवायां थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान को सूचना मिली कि नकली खोया बनाया जा रहा है। इस पर मोहल्ला कसभरा मिशन में एक मकान में छापा मारा। इस दौरान एक किशोर सहित दो लोगों को सिंथेटिक दूध से खोया बनाते हुए पकड़ लिया था।
मौके पर लगभग 250 किलो बना हुआ खोया, 40 बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर की खाली मिले पैकेट, दो बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर जिसमें 44 पैकेट और चार पैकेट वनस्पति के पाए गए। इसमें से खोये के दो, स्किम्ड पाउडर और वनस्पति का एक-एक नमूना भरा गया। मौके पर मिले लगभग 250 किलोग्राम खोये को नष्ट करा दिया गया। बरामद खोये की अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।