{"_id":"68ea40a23e0223cdc908c15f","slug":"25-maitris-doing-excellent-work-were-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154813-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्य कर रहे 25 मैत्री को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्य कर रहे 25 मैत्री को किया सम्मानित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के तहत राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 25 मैत्री को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रमाण पत्र बांटे। कार्यक्रम में उप्र पशुधन विकास परिषद की ओर से चयन कर उपलब्ध कराए गए 25 मैत्री में से 20 को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वरोजगार के लिए मैत्री कृत्रिम गर्भाधान एवं टीकाकरण का कार्य कर रहे हैं। इससे पशुपालकों को उनके घर पर सुविधाएं प्राप्त हो रहीं हैं तथा पशु नस्ल में सुधार हो रहा है।
कृत्रिम गर्भाधान क्षेत्र में भारत पशुधन एप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैत्री का चयन प्रदेश स्तर से किया गया है। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य मिथलेश कुमार कठेरिया कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत पशुपालन, मत्स्य, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, डेयरी एवं अन्य योजनाएं हैं जिनका उद्देश्य लोगों को रोजगार देना एवं उनका जीवन उन्नत बनाना है। कार्यक्रम में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह, डाॅ. भानुप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद