फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   248 MW of electricity consumed during Diwali

Shahjahanpur News: दीपावली पर खर्च 248 मेगावॉट बिजली

Wed, 22 Oct 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
248 MW of electricity consumed during Diwali
शाहजहांपुर में दीपावली पर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजे मकान। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली के मौके पर घर और प्रतिष्ठान बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठे। दीपावली पर 248 मेगावॉट बिजली को खर्च किया गया। इससे पूर्व तीन दिनों में गर्मी होने के चलते इससे भी ज्यादा मेगावॉट बिजली की खपत की गई। बिजली गुल होने की समस्या नहीं आई।
विज्ञापन

जिले में करीब सवा चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। महानगर में 85 हजार से ज्यादा मकानों व दुकानों को बिजली मिलती है। दीपावली को देखते हुए निगम ने पूर्व से तैयारी शुरू की थी। लाइनों के रख-रखाव के साथ ही पैनल आदि भी दुरुस्त कराए थे, जिससे लोड बढ़ने पर फॉल्ट से नहीं जूझना पड़े।
विज्ञापन

लोगों को निर्बाध आपूर्ति देने का लक्ष्य रखा गया था। पुवायां रोड स्थित 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन के अनुसार, 17 अक्तूबर को 249 मेगावॉट बिजली खर्च की गई। 18 को ये 255 मेगावाॅट तक पहुंच गई। 19 अक्तूबर को छोटी दीपावली के मौके पर 256 मेगावाॅट बिजली खपत हुई। जबकि दीपावली पर 248 मेगावाॅट ही बिजली खर्च की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर फैक्टरियों के बंद होने के चलते लोड अधिक नहीं रहा। इससे ट्रांसमिशन सामान्य तरीके से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed