फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   24 trainees received appointment letters

24 प्रशिक्षुओं को मिले नियुक्ति पत्र

Wed, 02 Sep 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
24 trainees received appointment letters
72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आठवीं बार नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान पहुंच 24 प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिले में भर्ती होने वाले 2800 पदों के सापेक्ष 2520 प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण पहले सात बार में किया जा चुका है। इसके बाद 280 पद रिक्त बचे थे। इसमें से 176 पदों को भरा जाना था, जबकि शेष पद आरक्षित होने की वजह से भरे नहीं जा सकते हैं। इसमें से तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, जिन पर पुरुषों के नाम अंकित हो गए। इन तीन पदों को घटाकर 173 प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना था। बीएसए के निर्देश पर नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) संजय शुक्ला के साथ लिपिक राजेश सक्सेना, सोहेल अहमद और अशोक बाबू को लगाया गया। इन लोगों ने डायट में पहुंचे 10 महिला और 14 पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की रोक के बाद ज्वाइन कर रहे शिक्षक
शाहजहांपुर। जिले में जूनियर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने के बावजूद मंगलवार और बुधवार को प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों ने ज्वाइन किया। बीएसए के आदेश को दरकिनार कर शिक्षक प्रोन्नत वाले स्कूलों में ज्वाइन कर रहे हैं। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और जूनियर स्कूलों के सहायक अध्यापकों का प्रमोशन हुआ था। इसके लिए 498 शिक्षकों का प्रमोशन डायट में हुआ था, जिसका आदेश 28 अगस्त को बीएसए ने जारी किए थे। इस मामले में हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिलने पर प्रमोशन प्रक्रिया को स्थगित करने का आदेश कर दिया था। इस मामले में बीएसए ने कहा था कि जो लोग ज्वाइन कर चुके हैं, उसके अलावा कोई भी ज्वाइन नहीं करेगा।

बीएसए के आदेश के बावजूद प्रोन्नत शिक्षक स्कूलों में ज्वाइन कर रहे हैं। इससे परेशान होकर कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस समस्या से अवगत कराया गया तो बीएसए राकेश कुमार ने कहा कि आदेश के बाद खंड शिक्षा अधिकारी न तो पुराने स्कूलों से रिलीव करें और न ही नए स्कूल में ज्वाइन कराएं। बीएसए कहा कि यदि शिक्षक ज्वाइन कर रहे हैं तो उनको वेतन निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed