फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   24 The Union Minister Nitin Gadkari will Puwayan

24 को पुवायां आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 मई को पुवायां आकर पीलीभीत के पूरनपुर से खीरी के मैगलगंज तक बनने वाले नेशनल हाइवे 730ए का शिलान्यास करेंगे। पीडब्लूडी के अधिकारियों ने हेलीपैड बनाए जाने के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया। पुवायां मोहम्मदी मार्ग के पास वाले मैदान को हेलीपैड के लिए उपयुक्त पाया गया है। पीडब्लूडी बरेली राष्ट्रीय मार्ग निर्माण खंड के सहायक अभियंता पीपी वर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 मई को पुवायां आ रहे हैं। वह राष्ट्रीय मार्ग 730 ए के किमी 50.675 से 105.500 तक के भाग में सिंगल लेन मार्ग को चौड़ीकरण कर टू लेन पेव शोल्डर सहित निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। बताते चलें कि पूरनपुर से मैगलगंज तक बनने वाले मार्ग का पहले भी शिलान्यास कराए जाने की तिथि तय हुई थी, लेकिन एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण नितिन गडकरी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। शिलान्यास के साथ ही केंद्रीय मंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हेलीपैड के लिए कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के सामने मैदान का निरीक्षण कर इसे उपयुक्त पाया गया। सहायक अभियंता के साथ निरीक्षण के समय भाजपा नेता सत्यभान सिंह भदौरिया, पंकेश मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, शिव शर्मा, जेडी मिश्रा, अवनीश सिंह, मुनेश मिश्रा, रमेशचंद्र मिश्रा, विमलेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। नेताओं ने नितिन गडकरी के कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed