{"_id":"5999d0804f1c1b767e8b4817","slug":"24-children-suffer-from-fever-in-abdalpur-albeela-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दालपुर अलबेला गांव में 24 बच्चे बुखार की चपेट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दालपुर अलबेला गांव में 24 बच्चे बुखार की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र मे फैला बुखार अब गांव अब्दालपुर अलबेला में फैलने लगा है। बुखार ने 48 घंटे में गांव के दो दर्जन से ज्यादा बच्चों को चपेट में ले लिया है। ग्राम प्रधान ने इसकी रोकथाम कराने को सीएचसी के चिकित्साधीक्षक से दवा वितरण कराए जाने की मांग की लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी वहां नही पहुंची है।
मालूम हो कि नगर से लेकर आसपास के कई गांवों में बीते 15 दिनों से भयंकर रूप से फैला बुखार अब तक 13 बच्चों की जान ले चुका है। मरने वालों में 10 बच्चे अकेले गांव मनोरथपुर सहसोबारी के ही हैं। नगर के भी कई मोहल्लों में बुखार से बच्चे पीड़ित हैं। शुक्रवार की रात जिला अस्पताल मे भर्ती मोहल्ला विश्रामनगर की आठ साल की लड़की पूजा बुखार से दम तोड़ चुकी है। लगातार हो रही मौत से बुखार से पीड़ित बच्चों के घरवाले सहमे हुए हैं, हालंाकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न गांवों में दवा वितरण का कार्य कर रही हैं लेकिन हालात को देखते हुए यह प्रयास नाकाफी बताए जा रहे हैं। नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव अब्दालपुर अलबेला में दो दिन के अंदर करीब 24 बच्चे बुखार की चपेट में आने के बाद प्रधान राजेश कुशवाहा शनिवार को सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. ज्ञानेंद्र से मिले और उन्हे पत्र देकर गांव में कैंप लगवाकर दवा वितरित कराए जाने की मांग की है।